बागपत, अप्रैल 6 -- दाहा। कंपोजिट विद्यालय कान्हड़ का ताला काटकर अज्ञात चोरों द्वारा दो सिलैंडर व बैंटरी चोरी कर ली गई। प्रधानाध्यापक ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। कंपोजिट विद्यालय कान्हड़ के प्रधानाध्यापक हरेंद्र तोमर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि सोमवार को जब स्कूल पहुंचे तो रसोईघर एवं कार्यालय का ताला टूटा मिला। इसकी सूचना डायल 112 पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों द्वारा रसोई से दो भरे गैस सिलैंडर एक इनवर्टर की बैंटरी चोरी कर ली गई। बताया कि पहले भी स्कूल में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है। वही इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...