अयोध्या, फरवरी 21 -- धर्मनगर। शिक्षा क्षेत्र रुदौली के कम्पोजिट विद्यालय करीमपुर के दो छात्रों ने जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में टॉप-5 में पहुंचकर रुदौली का नाम रोशन किया है। कंपोजिट विद्यालय ढाबासेमर मसौधा में आयोजित एक दिवसीय प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय करीमपुर की प्रतिभा कुमारी ने मॉडल प्रतियोगिता में और सचिन कुमार ने क्विज प्रतियोगिता में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दोनों छात्रों को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या लालचंद द्वारा टैबलेट,स्कूलबैग,स्टेशनरी और प्रशस्तिपत्र व नगद इनाम से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी विकासखण्डों से कुल 96 छात्रों ने प्रतिभाग किया। चयनित दोनों बच्चों के गाइड शिक्षक राज्य अध्यापक पुरुस्कृत श्रीप्रकाश पाठक की सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.