मऊ, सितम्बर 17 -- चिरैयाकोट। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान (16 से 30 सितंबर) के अनुपालन में शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, बच्चों और रसोइयों ने स्वयं, अपने विद्यालय, घर, गांव, प्रदेश और राष्ट्र को स्वच्छ रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अयूब खां, बसंत वैष्णव, अभिषेक सिंह, प्रदीप कुमार, लल्लन, अंजू सिंह, सुशीला, सीमा, विभा सिंह सहित रसोइया और विद्यालय के 209 बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...