कन्नौज, फरवरी 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर ने मंडलीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक मेडल जीतने वाले विद्यालय का गौरव प्राप्त किया। इटावा में आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर और प्राथमिक वर्ग में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रमुख उपलब्धियों में छात्रा सूर्या ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि कुश्ती में सलोनी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर सबको प्रभावित किया। कुश्ती और ऊंची कूद स्पर्धाओं में कुल 5 रजत पदक प्राप्त हुए। इसके अलावा कबड्डी, लोकगीत और व्यायाम में विद्यालय की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। विद्यालय के इस बेहतरीन प्रदर्शन के फलस्वरूप दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, जो छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.