कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के पदसृजन का मांगा प्रस्ताव
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। प्रदेश के बच्चों को निजी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के पदसृजन का प्रस्ताव मांगा गया है। शासन ने अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी से प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए शिक्षकों के कितने पदों की आवश्यकता होगी, इसकी आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक सेक्शन में दो-दो शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रदेश में कुल 150 मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनने हैं। इनमें से 126 विद्यालयों के निर्माण के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है और 86 का निर्माण शुरू भी हो गया है। अगले सत्र से इन विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने की तैयारी है। यूपी बोर्ड से संचालित होने वाले इन विद्यालयों में अंग्रेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.