कंपोजिट ग्रांट से हुए कार्यों की होगी जांच : बीएसए
भदोही, जुलाई 25 -- ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से कराए गए कार्यों की अब स्थलीय जांच होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने टीम का गठन कर दिए हैं। जांच में जो भी कमी मिलेगी उसे दुरुस्त कराते हुए संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जएगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 886 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में शौचालय, रंगाई-पोताई, फर्स मरम्मत समेत अन्य कार्य कराने के लिए कंपोजिट ग्रांट के तहत शासन से धन आया था। गत माह करीब एक करोड़ से ज्यादा बजट आया था। इसी धन से स्कूलों में कराए गए कार्यों की जांच की जाएगी। साथ ही समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि कंपोजिट ग्रांट के तहत खर्च धान का ब्योरा आनलाइन अपलोड करें। इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.