कंपोजिट ग्रांट में कटौती पर सवाल, सिम खरीद में गड़बड़ी के आरोप
शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से 1.27 करोड़ की कटौती कर सिम व इंटरनेट सुविधा देने के मामले में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शिक्षक विनीत गंगवार ने शिकायत की है। आरोप है कि सत्र 2025-26 में प्रति विद्यालय 4800 की दर से दो चरणों में कटौती की गई। आरोप है कि पहले से चल रही बेहतर नेटवर्क वाली सिम बंद कर कमजोर नेटवर्क वाली सिम लागू कर दी गई, जिससे अधिकांश स्कूलों में नेटवर्क समस्या बनी हुई है। शिक्षकों को निजी डेटा से काम करना पड़ रहा है। सिम व टैबलेट संख्या में भी गड़बड़ी की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- राशि निकासी के 5 वर्ष बाद भी नहीं बन पाया पुस्तकालय भवन मामले में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.