भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 के कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त 50 फीसदी आ गई है। शासन से आए करीब दो करोड़ दो लाख रुपये की लागत से कुल 887 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 9.35 करोड़ से चमकेंगे परिषदीय स्कूल कंपोजिट ग्रांट खर्च का ब्योरा कंपोजिट ग्रांट खर्च का पूरा ब्योरा स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को देना होगा। बीएसए शिवम पांडेय समस्त बीईओ को निर्देशित कर चुके हैं कि शासन से आए ग्रांट खर्च से परिषदीय स्कूलों में कार्य कराते हुए शत-प्रतिशत ब्योरा प्रधानाध्यापकों से उपलब्ध कराएं। इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। जिले में संचालित कुल 887 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कंपोजिट ग्रांट से कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 2.47 करोड़ से चमकेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, ग्रांट ज...