कंपिल में बार-बार ट्रिपिंग से दर्जनों घरों के उपकरण फुंके, आक्रोश
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- कंपिल, संवाददाता। कस्बे में रविवार की रात बिजली विभाग की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गई। रात भर दर्जनों बार हुई तेज ट्रिपिंग और हाई वोल्टेज के झटकों के कारण कई घरों में रखे हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घरों में अचानक हुई तेज स्पार्किंग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन में मेन स्विच बंद कर जान-माल की रक्षा की। भीषण गर्मी के बीच बिजली की इस आंखमिचौली से आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। कस्बा निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार रात अचानक तेज आवाज के साथ उनका एलईडी टीवी और इनवर्टर फुंक गया। वहीं, अनिल बाथम के घर का फ्रिज, सुरेन्द्र सैनी के दो पंखे और रामबाबू के घर का कूलर व सेटअप बॉक्स जलकर खाक हो गया। पीड़ित उपभोक्ताओं का आरोप है कि हजारों रुपये के आर्थिक नुकसान के बावजूद विभागीय अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.