कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा 10 छात्र दी
गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में बुधवार को यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा दो केंद्रों पर हुई, जहां 14 में से 10 विद्यार्थी ही पहुंचे। शेष तीन विद्यार्थियों ने 17 जुलाई को परीक्षा में सम्मिलित होने की बात कही। जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षाएं 28 जुलाई को होगी। परीक्षा से पहले बोर्ड के निर्देशों पर 16 एवं 17 जुलाई को प्रायोगिक परीक्षाएं करानी है। पहले दिन बुधवार को 14 में से 10 छात्र पहुंचे। बाकि छात्र अब 17 जुलाई को आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रैक्टिकल दे सकते हैं। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। सीधे लिखित परीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.