हरदोई, जुलाई 6 -- हरदोई। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 2026 हाईस्कूल इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रायोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में होगी। यह परीक्षा 16 व 17 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षक प्रत्येक जनपद से नियुक्त किए जाएंगे। छात्र छात्राएं प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा मे शामिल हों। विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के प्राप्तांकों से संबंधित पूरित ओएमआर सीट क्षेत्रीय कार्यालय में 20 जुलाई तक अवश्य उपलब्ध करा दें।

हिंदी हिन्...