आगरा, जुलाई 2 -- जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए केंद्र निधार्रण का प्रस्ताव डीआईओएस रजनेश कुमार ने भेजा है। यूपी बोर्ड के द्वारा परीक्षा केंद्र को स्वीकृति मिलने के बाद विद्यार्थी इसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। डीआईओएस रजनेश कुमार ने बताया कि जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 256 विद्यार्थियों के द्वार फार्म भरे गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 176 व इंटरमीएट के 56 परीक्षार्थी शामिल हैं। यूपी बोर्ड के द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का प्रस्ताव मांगा गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से राजकीय इंटर कालेज, कासगंज को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : ऑनलाइन बने परीक्षा केंद्र को मनमा...