कंपार्टमेंट परीक्षा प्रवेश पत्र-पेपर आये, 512 छात्र करेंगे प्रतिभाग
एटा, जुलाई 23 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को जीआईसी एटा में आयोजित होगी। परीक्षा आयोजन के लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र और पेपर भेज दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि जनपद में कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजन 28 जुलाई को दो पालियों में कराया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे, दूसरी पाली 12 से दो बजे तक आयोजित करायी जाएगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजन के लिए प्रवेश पत्र और पेपर जनपद में पहुंच गए हैं। प्रवेश पत्र संबंधित छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए विद्यालय में भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : 28 जुलाई को 211 बच्चें देंगे इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.