सिद्धार्थ, जून 27 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इसके पहले अंतिम तिथि 27 जून थी।यह जानकारी किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने दी। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...