फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेंगी।

परीक्षा अवधि जिले से करीब दो हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा स्कूलों की छुट्टी के बाद आयोजित की जाएगी, ताकि नियमित कक्षाओं पर इसका प्रभाव न पड़े। परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। 10 जुलाई को अंग्रेजी, 13 जुलाई को गणित, 14 जुलाई को हिंदी, 15 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 16 जुलाई को विज्ञान, 17 जुलाई को पंजाबी और 18 जुलाई को संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। वहीं आईटी, गृह विज्ञान, कला, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, एनिमल हसबेंड्री, फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन और म्यूजिक हिं...