भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छात्र सात अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में समिति ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, माध्यमिक विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, जो वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए पंजीकृत थे और सेंट-अप परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे। लेकिन किसी कारणवश अंतिम परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इसमें ऐसे छात्र भी शामिल हैं, जिनका परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा होने के बावजूद विद्यालय की लापरवाही या अन्य अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा जा सका। ऐसे विद्यार्थी अब विशेष परीक्षा में सभी विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.