रामपुर, मई 15 -- रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायमंड टॉकीज रोड स्थित स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बने एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया था। भवन के एक फ्लोर पर संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा को भी सील कर दिया गया, जिससे बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ था। बृहस्पतिवार को आरडीए ने बैंक और भवन की सील कंपाउंडिंग फीस जमा करने के बाद खोल दिया है। आरडीए के सचिव डॉ. नितिन मदान ने बताया कि यह कार्रवाई सैय्यद मोहम्मद असलम, सैय्यद अनस अली और सैय्यद शाह फहद द्वारा निर्मित भवन पर की गई थी। जांच में पाया गया कि भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट और ऊपरी भूतल का निर्माण व्यावसायिक उपयोग के लिए किया गया था। भवन स्वामी ने कंपाउंडिंग के 10 लाख रुपये जमा कर दिए। इस कारण पूरे भवन की सील खोल दी...