फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- शमसाबाद, संवाददाता। राजस्व टीम ने सोमवार को करीब सौ बीघा खेत में तैयार की गयी गेहूं की फसल को कंपाइन लगाकर कटायी करायी। पचास बीघा दूसरे खेत में जो फसल तैयार है उसकी भी जल्द कटाई करायी जायेगी। लेखपाल कप्तान सिंह ने बताया कि 100 बीघा जमीन की कटाई हो चुकी है। पचास बीघा गेहूं की फसल जो सरकारी जमीन पर दूसरी जगह बोयी गयी है उसे भी कटवाया जायेगा। बताते चलें कि इस मामलेमें पूर्व में एसडीएम और विधायक पति के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी थी जिससे यह मामला खासा सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। जिन लोगों ने बसोला गांव में ग्राम समाज की जमीन पर गेहूं की फसल तैयार की उसे कटवाने का काम शुरू कर दिया गया है। 4 अप्रैल को प्रशासन ने इसको लेकर टीम गठित की थी और पुलिस बल की मौजूदगी में गेहूं की फसल की कटाई करायी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.