कंपनी से निकालने पर सुपरवाईजर में मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की
नोएडा, जून 13 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांव के समीप एक कंपनी के सुपरवाईजर ने मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की। मैनेजर ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापरवाही करने पर सुपरवाईजर त्रिजेंद्र सिंह से अभद्रता करने के मामले में प्रबंधक ने विकास सिंह को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद विकास ने सुरवाईजर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कंपनी हेड को घर में घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप यह भी पढ़ें- सुपरवाइजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो महिला को नौकरी से निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.