गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। सेक्टर-18 की एक कंपनी से सामान चोरी होने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने इस कंपनी में कार्यरत एक हेल्पर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पीतल की 104 चाबी और 950 ग्राम लॉक प्लेट बरामद की गई हैं। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया के गांव कोदई निवासी रंजीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। थाना सेक्टर-17-18 पुलिस चौकी में मामला दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...