कंपनी शुरू करने के नाम पर रकम हड़पी
गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना क्षेत्र में परिचित से 1.16 लाख रुपये उधार लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। खोड़ा के कला एंक्लेव निवासी अनिल यादव ने पुलिस को बताया कि वह खोड़ा में ही रहने वाले सुनील को वह काफी समय से जानते हैं। सुनील ने उन्हें लगभग एक साल पहले कंपनी शुरू करने और उसमें निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर 1.16 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद काफी समय तक न तो आरोपी ने कंपनी शुरू की और न ही रकम वापस लौटाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.