कंपनी मे गैस किट हुई लीक, एक कर्मी चपेट में आया
हरदोई, जून 27 -- संडीला। इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड में गैस किट लीक होने के कारण एक व्यक्ति प्रभावित हो गया और तीन अन्य लोगो के जलन की शिकायत आई। कंपनी के एचआर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के कारखाने में प्रोडक्शन प्लांट में फ़्लूफेना सेट एक प्रकार का एग्रोकेमिकल है। उसे बनाने के दौरान विनेगर के रिएक्शन के दौरान रिएक्टर के मैनहोल की गैस किट लीक हो गई। इस कारण एसिटिक एसिड बाहर आ गया। इसके कारण एक व्यक्ति प्रभावित हुआ एवं तीन अन्य लोगों को आंखों में जलन की शिकायत आई। उन्होंने बताया कि इन लोगों को तत्काल जरूरी मेडिकल सहायता देकर कंपनी में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ के साथ कंपनी द्वारा निर्धारित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इनकी स्थिति अब पूर्णतया सामान्य है एवं नियंत्रण में है। इसके अतिरिक्त किसी उपकरण तथा स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उस सेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.