लखनऊ, फरवरी 17 -- विदेशी कंपनी में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 8.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर-आई निवासी मान सिंह के अनुसार, जालसाजों ने उन्हें फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया और खुद को जर्मनी के एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ बताया। आरोपियों ने कम समय में अधिक लाभ कमाने का लालच देकर उन्हें निवेश के लिए तैयार कर लिया। जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से कुल 8.72 लाख रुपये 19 अलग-अलग किश्तों में विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने निवेश की गई रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकल पाए। इस पर पीड़ित ने संबंधित नंबर पर संपर्...