कंपनी में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
नोएडा, अगस्त 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने की कंपनी में लगी आग को बुझाने के साथ-साथ दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने का काम भी शुरू किया था। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ कंपनी के ऊपरी मंजिल से एक दीवार का बड़ा हिस्सा और लोहे का भारी बीम दमकलकर्मियों के ऊपर आ गिरा। मलबे में दबने से दो जांबाज दमकलकर्मियों की जान चली गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग को सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल विभाग को पता चला कि कंपनी में काम कर रहे करीब 500 लोग अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.