नोएडा, मई 12 -- दादरी, मयंक राणा। सेक्टर डीएमआईसी में मंगलवार को एक कंपनी के स्क्रैप के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डीएमआईसी सेक्टर-1 स्थित एक फॉम कंपनी के पीछे स्क्रैप और गत्ते का ढेर रखा था। मंगलवार को अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख कंपनी में मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे म...