कंपनी में निवेश के नाम पर 2.15 लाख रुपए की साइबर ठगी
मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी, निसं। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीका अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कंपनी में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने 2.15 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली। इसका ताजा मामला आदापुर थाना क्षेत्र के एक युवक से ठगी का आया है। मामले में आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्रा पकही निवासी मो. वैश अली के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें राजीव कुमार व राम कुमार साह के अलावा एक कंपनी नोवा बीट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को आरोपित किया है। कहा है कि उसके मोबाइल पर राजीव कुमार व राम कुमार साह ने अलग-अलग ह्वाट्सएप नंबर से संपर्क किया तथा उसे नोवा बीट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कंपनी से जुड़वाया था। कंपनी में इंवेस्टमेंट करने पर 4 प्रतिशत के लगभग मुनाफा बढ़ाकर देने के लिए कहा गया था। इस दौरान चार ट्रांजेक्शन में उसने 2.15 लाख रुपए इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.