कंपनी में चोरी मामले में दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना पुलिस ने कंपनी में गत दिनों में हुई चोरी वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना गदपुरी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार 15 अप्रैल को सुभाष चंद्र निवासी गांव अगवानपुर ने थाना गदपुरी में शिकायत दी थी कि 30 मार्च की रात करीब 3 बजे एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा गाड़ी में 3-4 व्यक्ति उनकी डुडसा स्थित गत्ता कंपनी लव्या पेपर पैकिंग पर आए थे। आरोपियों ने कार्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने कबाड़ी तौफीक निवासी फरीदाबाद और हरफली निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.