रुडकी, फरवरी 20 -- झबरेड़ा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने ग्राम लाठरदेवा हुण में स्थित एक कंपनी में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कंपनी में कार्यरत ठेकेदारों के साथ बैठक कर कर्मचारियों का शीघ्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्र में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी में ठेकेदारों के अधीन सैकड़ों कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें स्थानीय और अन्य राज्यों से आए श्रमिक शामिल हैं। पुलिस ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी का नाम, पता और फोन नंबर सहित पूर्ण विवरण भरकर फॉर्म थाने में जमा कराए जाएं। बिना सत्यापन पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी और ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.