रुद्रपुर, मई 3 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से 4.44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीना बाजार निवासी केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 फरवरी 2026 को गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि बताने वाले राजीव शुक्ला से उनकी व्यापार संबंधी बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से उनसे 4.44 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपी ने 12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपये, 17 मार्च को जमानत राशि के नाम पर 2 लाख रुपये, 4 अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपये और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.