फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर 31 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कंपनी में काम करते समय लोहे का टुकड़ा सिर पर गिरने से कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की पत्नी ने कंपनी मालिक और मैनेजर दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भी के अस्पताल भेज दिया है। घटना गुरुवार सुबह हुई। पश्चिम बंगाल के गांव मनीकुर निवासी मीरा राय ने बताया कि वह अपने पति महादेव राय के साथ पिछले कुछ सालों से पल्ला पावर हाउस के पास फरीदाबाद में किराए पर रहती हैं। उनके पति सेक्टर 27 स्थिति एक कंपनी में नौकरी करते थे। रोजाना की तरह 8 जनवरी को वह अपने काम पर गए थे। जहां सुबह के समय काम करते समय मशीन का एक टुकड़ा उनके पति महादेव राय के सिर पर गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो ग...