नोएडा, जून 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-9 स्थित बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार शाम भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-9 के बी-29 स्थित शिवा इलेक्ट्रिकल्स में रविवार शाम सवा पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने का पता चलते ही कंपनी में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। साथ ही फेज-1 थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुट गई।

आग की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तीसरी मंजिल पर लगी थी। कुछ ही देर में ल...