कंपनी मीटिंग के बहाने दिल्ली से लखनऊ लाकर होटल में रेप, खाने में नशा मिलाकर वारदात
नई दिल्ली, मई 26 -- नौकरी के बहाने दिल्ली की युवती से लखनऊ लाकर गोमतीनगर के होटल में रेप किया गया। किसी तरह होटल से भागी युवती दिल्ली पहुंची और वहां केस दर्ज कराया। दिल्ली से केस लखनऊ ट्रांसफर हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़िता ने अपने बयान दर्ज कराए। बयानों में पीड़िता ने एफआईआर की बातें दोहराई। आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पीड़िता दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली है। उसने कंपनी के मालिक अभिषेक के खिलाफ दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक वह बेरोजगार थी। एक सहेली के जरिए उसकी मुलाकात अभिषेक से दिल्ली में हुई थी। अभिषेक ने उसे आठ हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाई। इसके बाद कंपनी की मीटिंग के बहाने उसे लखनऊ लेकर आया था। गोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.