गाज़ियाबाद, जून 16 -- -मालिक बनकर आरटीजीएस का संदेश भेजा, डीपी और नाम देख झांसे में आया अकाउंटेंट -शाम को खाते में बैलेंस कम होने पर पोल खुली तो साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया यह भी पढ़ें- कारोबारी से साढ़े बारह लाख की ठगीघटना का विवरण गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने कंपनी के मालिक का व्हॉट्सऐप हैक करने के बाद अकाउंटेंट को झांसे में लेकर पांच लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने मालिक की फोटो और नाम का इस्तेमाल करते हुए भुगतान का निर्देश भेजा, जिस पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को खाते का बैलेंस कम मिलने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रोनिका सिटी स्थित इंडटेक कैपेसिटर्स इंडिया में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस जून की सुबह करीब ...