लखनऊ, मई 15 -- - ट्रू-कॉलर पर बेटे का नाम देख मालिक ने बिना देर किए खाते में रुपये ट्रांसफर किए - साइबर ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया मुकदमालखनऊ,संवाददाता।साइबर जालसाजों ने निजी कंपनी मालिक को 18 लाख की चपत लगा दी।आलमबाग के शृंगारनगर निवासी कुलवंत सिंह ट्रायज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि बीती पांच मई को उनके कार्यालय के लेखा विभाग के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उस समय लेखा विभाग में लेखा अधिकारी शारिक नबी व नितिन सोनी मौजूद थे। मैसेज में जालसाज ने मालिक का बेटा रबनूर होरा बनकर 18 लाख की मांग की। यह भी पढ़ें- लाखों ऐंठने के आरोप में तीन गिरफ्तार मैसेज में इंडसइंड बैंक का खाता नंबर और आईएफएससी कोड भी भेजा गया। लेखा अधिकारी ने मैसेज देख उक्त नंबर को ट्रू-कॉलर चेक किया तो रबनूर ...