गुड़गांव, जनवरी 26 -- रेवाड़ी। होंडा कंपनी के एक महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) ने धारूहेड़ा स्थित सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार मूल रूप से भिवानी के रहने वाले 47 वर्षीय अमित सांगवान खुशखेड़ा राजस्थान स्थित होंडा कंपनी में महाप्रबंधक क्वालिटी के पद पर कार्यरत थे। वे सोसाइटी में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भिवानी में लेक्चरर हैं। बताया जाता है कि शनिवार की रात बारह बजे अमित ने सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। जमीन खून फैल गया और सोसाइटी के लोगों को जब इस घटना का पता चला तो मौके पर लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.