कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विजय नगर मेट्रो के पास पेयजल पाइप लाइन में सोमवार को लीकेज से पांच लाख आबादी के समक्ष जल संकट खड़ा हो गया। पाइपलाइन में लीकेज के बाद कंपनी बाग से वॉल्व को बंद कर दिया गया। मरम्मत के बाद ही जलापूर्ति शुरू हो सकेगी। कंपनी बाग से रावतपुर, शास्त्री नगर, विजयनगर और शहर दक्षिण के इलाके में जल निगम बैराज से जलापूर्ति करता है। बताते हैं कि रविवार शाम विजयनगर मेट्रो के पास पाइप लाइन में हल्का लीकेज पाया गया था। सोमवार को लीकेज बढ़ गया, जिसके बाद जल निगम ने जलापूर्ति रोक दी। लिहाजा, शाम के समय जलापूर्ति ठप हो गई। शाम को पानी न आने से लोग परेशान हो गए। जल निगम के एक्सईएन प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार से पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू होगा। पहले दिन पाइप से पानी निकालने का काम होगा। बुधवार को लीकेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.