कंपनी बाग में बंदरों-कुत्तों का आतंक, मॉर्निंग वॉकर्स दहशत में
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। शहर के कंपनी बाग में इन दिनों आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम टहलने पहुंच रहे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में कई लोग बंदरों और कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर तक भेजना पड़ा। हिन्दुस्तान टीम को पड़ताल के दौरान कंपनी बाग में जगह-जगह आवारा कुत्तों के झुंड घूमते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में सबसे ज्यादा दहशत दिखाई दी। कई लोग डर के कारण अकेले टहलने से बचते नजर आए। कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को भी कंपनी बाग में लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे आवारा कुत्तों का खतरा और बढ़ रहा है। कंपनी बाग की व्यवस्थाएं भी बदहाल नजर आईं। कई स्थानों पर गंदगी फैली मिली, जबकि इंटरलॉकिंग टाइल्स भी टूटी हुई दिखाई दीं। पड़ताल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.