बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के कंपनी बाग चौराहे पर अनधिकृत मंडी संचालन को लेकर ईओ अंगद गुप्ता ने मंडी सचिव को पत्र लिखा है। ईओ ने पत्र जारी कर बताया कंपनीबाग से शास्त्री चौक के मध्य एवं स्टेडियम गेट के समीप, काफी संख्या में आढ़तियों ने अनधिकृत रूप से सब्जी मंडी का संचालन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बड़े आढ़तियों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही है, जिससे आम जनमानस को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। शहर के प्रमुख मार्ग पर अनधिकृत रूप से मंडी का संचालन हो रहा है। इनसे शासन/मंडी परिषद को किसी भी प्रकार के राजस्व का लाभ नहीं हो रहा है। प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन लगभग 50 क्विंटल से अधिक फल एवं सब्जियों का क्रय-विक्रय हो रहा है, जिससे मंडी शुल्क की चोरी हो रही है। स्टेशन रोड स्थित अधिकृत मंड...