मुरादाबाद, फरवरी 26 -- वंदे भारत(संस्कार संस्कृति संवाहक)के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष के बाद भी हमारे प्रमुख स्थानों के नाम अंग्रेजों के रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री का भी आह्वान है कि गुलामी के प्रतीक एवं विचार को बदलना चाहिए। ऐसे में कंपनी बाग का नाम वही चल रहा है। ज्ञापन में कंपनी बाग का नाम बदलवाने की मांग की। राष्ट्रीय सह संयोजक धवल दीक्षित सहित शिव हरि शर्मा, रमेश आर्य, विमलेंद्र शर्मा, मणि चौहान, पूर्णिमा चौरसिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...