नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-2 स्थित प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने मालिक, उसके रिश्तेदारों और एचआर पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों के खिलाफ फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के सदर बाजार निवासी पीड़ित सौरभ सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पांच जनवरी की सुबह ऑफिस पहुंचे तो कंपनी मालिक सलमान ने उसे अपने पास बुलाकर दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप काम करने के लिए दिए। उसके बाद एचआर ऑफिस में वह गए। पीड़ित के अनुसार कंपनी के एचआर तस्लीम खान से उसने बकाया भुगतान देने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर एचआर ने उसकी बहन को घर से उठाने की की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार एचआर के व्यवहार से दुखी होकर वह कंपनी द्वारा जो डिवाइस उसे दिए गए थे, उसे लेकर घर चला गया। उसके बाद कंपनी के मालिक सलमान...