नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-4 स्थित प्लाई कंपनी के प्रबंधक पर लाखों रुपये की हेराफेरी कर फरार होने का आरोप लगा है। कंपनी मालिक की शिकायत पर फेज-1 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेनो वेस्ट निवासी मोहित स्वामी ने पुलिस को बताया कि उनकी सेक्टर-4 में परफैक्ट प्लाई डेकोर नाम से कंपनी है। कंपनी में राजस्थान अलवर निवासी अरविंद सिरोहीवाल पिछले करीब सात साल से प्रबंधक था। हाल ही में कंपनी के खातों और स्टाफ का ऑडिट कराया गया, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि प्रबंधक कुछ ग्राहकों से कंपनी के ट्रेडिंग के रुपये सीधे अपने निजी खाते में मंगवा रहा था। आरोप है कि प्रबंधक ने कुछ ग्राहकों से नगद भी लिया और जिसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। जब कंपनी मालिक ने इस बारे में अरविंद सिरोहीवाल से पूछताछ की, तो उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.