हाथरस, अप्रैल 17 -- अलीगढ़ रोड सासनी स्थित जीआरटीएस फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डीएम व एसपी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कंपनी में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसपर कंपनी संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि अस्थायी कर्मचारी प्रतिदिन कार्य के लिए आते हैं, जिनके माध्यम से कार्य संपादित कराया जाता है। जिलाधिकारी ने तैयार किए जा रहे उत्पादों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपायों एवं उपयोग में लाई जा रही मशीनरी तथा उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। यह भी पढ़ें- कलेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.