नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- यामाहा ने भारतीय बाजार के लिए अपने RayZR स्कूटर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इस स्कूटर के दो मॉडल RayZR 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Street Rally Fi Hybrid आते हैं। अब इन दोनों को खरीदना महंगा हो गया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत और इनपुट के साथ लॉजिस्टिक्स की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए की गई है। हालांकि, ये बढ़ोतरी काफी मामूली है। अब ग्राहकों को इन स्कूटर के सभी वैरिएंट पर 660 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। चलिए इन सभी की नई कीमतों को देखते हैं। कंपनी ने कीमत में मामूली बदलाव के अलावा, RayZR 125 लाइनअप में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दोनों मॉडल में वही 125cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 8bhp की पावर और 10.3Nm का टॉर्क देता है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ...