नई दिल्ली, जुलाई 24 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने काफी अटकलों और इंतजार के बाद आखिरकार भारत में XR 300L डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकिल लॉन्च करने के बात को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने एक इवेंट में इस मोटरसाइकिल को पेश किया और भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी सटीक टाइमलाइन, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। एडवेंचर-ओरिएंटेड होने के कारण, इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450, KTM 390 एडवेंचर और TVS अपाचे RTX जैसी मोटरसाइकिलों से होगा। होंडा XR 300L डुअल-स्पोर्ट के सबसे करीबी कॉम्पटीटिर्स कौन होंगे, यह इसकी कीमत पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस मोटरसाइकिल को बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा, इसलिए इसकी कीमत अट्रैक्टिव हो सकती है। साथ ही, कॉम्पटीटर्स की तुलना में...