नई दिल्ली, जुलाई 16 -- JSW MG मोटर भारतीय बाजार में एक तरफ जहां मेनस्ट्रीम EV सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस कर रही है। तो दूसरी तरफ, कंपनी प्रीमियम और लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का पोर्टफोलियो भी बढ़ा रही है। कंपनी ने पिछले साल दो नए मॉडल MG M9 और साइबरस्टर EV लॉन्च की थीं। ये कंपनी के प्रीमियम MG सेलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेची जाती हैं। हालांकि, अब इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, कंपनी ने इन दोनों की कीमतों को 5 लाख रुपए तक महंगा कर दिया है। खास बात ये है कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में इन दोनों कारों की जबरदस्त डिमांड है।4 महीने में 2 बार बढ़ी कीमतें 2025 में लॉन्च के समय, MG M9 की एक्स-शोरूम कीमत 69.9 लाख रुपए थी। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया था, जिसका नाम प्रेसिडेंशियल लिमो है। दूसरी तर...