कंपनी ने अब तक छिपाकर रखी थी अपनी ये नई कार, लेकिन ऑनलाइन लीक हुई फोटो; 22 मई को होगी लॉन्च
नई दिल्ली, मई 14 -- होंडा कार्स के पोर्टफोलियो में दो पॉपुलर सेडान हैं, इसमें अमेज और सिटी शामिल हैं। कंपनी के लिए अमेज की बिक्री ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन सिटी की सेल्स में गिरावट आई है। ऐसे में अब कंपनी इसकी बिक्री में इजाफा करने और सेगमेंट में इसे बेहतर बनाने के लिए 22 मई को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब लॉन्च से पहले इसका फोटो ऑनलाइन लीक हो गया है। ऐसे में इसके अपडेटेड डिजाइन की झलक भी सामने आ गई है। इस इमेज में सेडान का नया फ्रंट-एंड दिखाया गया है, जिसमें नए हेडलैंप, ग्रिल, एक नया डिजाइन वाला बंपर और नए डिजाइन के एलॉय व्हील्स शामिल हैं। होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पूरी तरह से नया डिजाइन वाला फ्रंट-एंड मिला है, जिसमें LED हेडलैंप्स को ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। ग्रिल को भी एक नया डिजाइन मिला है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.