लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ,संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी एल्पिडा होम्स पर एक व्यवसायी से करीब सात लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मूल रूप से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाग स्थित कासमाबाद निवासी सुनील यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में वे लखनऊ में एक प्लाट खरीदने के इच्छुक थे। इसी दौरान विभूतिखंड स्थित एल्पिडा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट अनूप कुमार सिंह ने संपर्क किया। पीड़ित ने कंपनी निदेशक उद्देश्य तिवारी से बात करने के बाद 1500 वर्गफुट का प्लाट बुक कराया था। बुकिंग के दौरान पीड़ित ने एक लाख रुपये अदा किए थे। इसके बाद मई माह में 5 लाख रुपये खाते में दिए थे। करीब छह लाख रुपये देने के बाद पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए पूछा तो निदेशक ने एक माह का आश्वासन दिया। उससे पहले 16.75 प्रतिशत लीगल फीस मांगी। पीड़ित ने नकद 50,250 रुपये द...