मुंगेर, मार्च 9 -- ​मुंगेर,निज संवाददाता शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले ऐतिहासिक कंपनी गार्डन की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। अब यहां न केवल हरियाली और शांति मिलेगी, बल्कि बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का एक नया केंद्र भी विकसित होगा। जिला प्रशासन ने कंपनी गार्डन परिसर में एक अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क बनाने का निर्णय लिया है। लगभग 50 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस पार्क का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।​जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुहरः​यह महत्वपूर्ण निर्णय जिला सड़क सुरक्षा समिति की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में बच्चों के लिए एक समर्पित स्पेस बनाने पर ...