नई दिल्ली, मार्च 5 -- Bharat Forge Share: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी भारत फोर्ज के शेयर में गुरुवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 3.5% तक चढ़ गया। दरअसल, उत्तरी अमेरिका में कलास 8 ट्रकों की मांग में तेज उछाल की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा इस शेयर पर मजबूत हुआ है। यही वजह रही कि शेयर में खरीदारी बढ़ी और भाव ऊपर की ओर बढ़ते नजर आए।कंपनी के शेयरों के हाल गुरुवार को शेयर बाजार में भारत फोर्ज शेयर ने Rs.1904 के स्तर पर शुरुआत की, जबकि पिछले दिन यह Rs.1841.80 पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में ही इसमें तेजी देखी गई। माना जा रहा है कि उत्तरी अमेरिका के ट्रक बाजार से जुड़े सकारात्मक आंकड़ों का सीधा फायदा कंपनी को मिल सकता है, क्योंकि भारत फोर्ज के निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है। दरअसल, र...