नई दिल्ली, फरवरी 7 -- टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने यानी फरवरी में कंपनी अपने चार पॉपुलर मॉडल नेक्सन ईवी, टियागो ईवी, हैरियर ईवी और पंच ईवी पर 1.60 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ये इन सभी कारों के मॉडल ईयर 2024, मॉडल ईयर 2025 और मॉडल ईयर 2026 पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। सबसे ज्यादा फायदा MY24 मॉडल पर मिलेगा। ऐसे में आप इनमें से कोई भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इस डिस्काउंट के बारे में जान लेना चाहिए।1. नेक्सन EV (Nexon EV)1.2 लाख रुपए तक का डिस्काउंट टाटा के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में नेक्सन EV वो कार है जिस पर फरवरी 2025 में सबसे कम 1.2 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। यह MY24 और MY25 चेसिस वैरिएंट के लिए है। नए MY26 चेसिस नेक्सन EV पर सिर्फ 30,000...